सम्पूर्ण रामायण की कहानी हिन्दी में | story of entire ramayana in hindi

by | Apr 12, 2022 | रामायण कहानी | 0 comments

रामायण हिन्दू रघुवंश के राजा राम की गाथा है। त्रेता युग के न्यायप्रिय राजा श्रीराम की कहानियां बालकों के मन में नीति और धर्म के लिए जगह बनाने में मदद कर सकती हैं। इतिहास के दो महान कवियों ने रामायण की कथा लिखी है। महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में रामायण और तुलसी दास ने अवधी भाषा में रामचरित मानस को लिखा। बच्चों के लिए ये दोनों भाषाएं कठिन हो सकती हैं। इसलिए, हम मॉमजंक्शन के कहानी सेक्शन में रामायण की कहानियां बिल्कुल सरल भाषा में लेकर आए हैं।

इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों को इतिहास के बारे में जानकारी दे सकते हैं। रामायण की कहानियां भारत की महान संस्कृति का उदाहरण हैं। एक ओर जहां भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का आपसी प्यार एकता में शक्ति की सीख देता है, तो वहीं दूसरी ओर माता सीता का समर्पण आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखा सकता है। रावण के चरित्र से भी ये शिक्षा दी जा सकती है कि बुरे कर्मों का फल जरूर मिलता है। इसीलिए, इंसान को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। साथ ही ये कहानियां कठिन समय का सामना संयम के साथ करने की सीख भी देती हैं। साथ ही रामायण की कथा माता-पिता का आदर करना व अनुशासन में रहने की सीख भी देती है। आप इन कथाओं के जरिए बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का पाठ सिखाते हुए उनके मन में अच्छे संस्कारों को विकसित कर सकते हैं।

रामायण द्वारा प्रेरित अन्य साहित्यिक महाकाव्य

वाल्मीकि रामायण से प्रेरित होकर सन्त तुलसीदास ने रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना की जो कि वाल्मीकि के द्वारा संस्कृत में लिखे गये रामायण का हिंदी संस्करण है। रामचरितमानस में हिंदू आदर्शों का उत्कृष्ट वर्णन है इसीलिये इसे हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथ होने का श्रेय मिला हुआ है और प्रत्येक हिंदू परिवार में भक्तिभाव के साथ इसका पठन पाठन किया जाता है।

रामायण से ही प्रेरित होकर मैथिलीशरण गुप्त ने पंचवटी तथा साकेत नामक खंडकाव्यों की रचना की। रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के उल्लेखनीय त्याग को शायद भूलवश अनदेखा कर दिया गया है और इस भूल को साकेत खंडकाव्य रचकर मैथिलीशरण गुप्त जी ने सुधारा है।

राम सम्बन्धी कथानक से प्रेरित होकर श्रीभागवतानंद गुरु ने संस्कृत महाकाव्य श्रीराघवेंद्रचरितम् की रचना की जो अद्भुत एवं गुप्त कथाप्रसंग से भरा हुआ है। इस ग्रंथ में 20 से अधिक प्रकार के रामायणों की कथा का समावेश है।

नेपाल के राजदरबार से सम्मानित कविवर श्री राधेश्याम जी की राधेश्याम रामायण, प्रेमभूषण जी की प्रेम रामायण, महर्षि कम्बन की कम्ब रामायण के अलावा और भी अनेक साहित्यकारों ने रामायण से प्रेरणा ले कर अनेक कृतियों की रचना की है।

रामायण के छः अध्याय हैं

  • बालकाण्ड
  • अयोध्याकाण्ड
  • अरण्यकाण्ड
  • किष्किन्धाकाण्ड
  • सुंदरकाण्ड
  • लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड)

रामायण के सारे चरित्र अपने धर्म का पालन करते हैं।

1)राम एक आदर्श पुत्र हैं। पिता की आज्ञा उनके लिये सर्वोपरि है। पति के रूप में राम ने सदैव एकपत्नीव्रत का पालन किया। राजा के रूप में प्रजा के हित के लिये स्वयं के हित को हेय समझते हैं। विलक्षण व्यक्तित्व है उनका। वे अत्यन्त वीर्यवान, तेजस्वी, विद्वान, धैर्यशील, जितेन्द्रिय, बुद्धिमान, सुंदर, पराक्रमी, दुष्टों का दमन करने वाले, युद्ध एवं नीतिकुशल, धर्मात्मा, मर्यादापुरुषोत्तम, प्रजावत्सल, शरणागत को शरण देने वाले, सर्वशास्त्रों के ज्ञाता एवं प्रतिभा सम्पन्न हैं।

2)सीता का पातिव्रत महान है। सारे वैभव और ऐश्वर्य को ठुकरा कर वे पति के साथ वन चली गईं।

3)रामायण भातृ-प्रेम का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। जहाँ बड़े भाई के प्रेम के कारण लक्ष्मण उनके साथ वन चले जाते हैं वहीं भरत अयोध्या की राज गद्दी पर, बड़े भाई का अधिकार होने के कारण, स्वयं न बैठ कर राम की पादुका को प्रतिष्ठित कर देते हैं।

4)कौशल्या एक आदर्श माता हैं। अपने पुत्र राम पर कैकेयी के द्वारा किये गये अन्याय को भूला कर वे कैकेयी के पुत्र भरत पर उतनी ही ममता रखती हैं जितनी कि अपने पुत्र राम पर।

5)हनुमान एक आदर्श भक्त हैं, वे राम की सेवा के लिये अनुचर के समान सदैव तत्पर रहते हैं। शक्तिबाण से मूर्छित लक्ष्मण को उनकी सेवा के कारण ही प्राणदान प्राप्त होता है।

6)रावण के चरित्र से सीख मिलती है कि अहंकार नाश का कारण होता है।

7)रामायण के चरित्रों से सीख लेकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

नई पोस्ट जरुर पढ़े

जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, नए रेट की लिस्ट जारी | Jio New Recharge Plan Hinid

जिओ नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी , जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, प्रीपेड रिचार्ज, जियो रिचार्ज प्लान, ताजा खबर, रिलायंस जियो (Jio), न्यू जियो रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट, Jio का सबसे सस्ता प्लान,जियो और एयरटेल के नए रेट्स (Jio New Recharge Plan Hinid, Jio...

पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल, टीम, प्लेयर्स और विनर्स लिस्ट | Paris Olympic 2024 Schedule, Time Table, Players List Hindi

पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल टीम और प्लेयर्स लिस्ट, ओलंपिक 2024 टीम, मैच डेट, लिस्ट 2024, टीम, खिलाड़ी, कुल कितनी टीम, ताजा खबर, भारत की एथलेटिक्स टीम, मालिक, गेंद , करियर, प्लेयर्स, पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट, पेरिस ओलंपिक के मैचों का शेड्यूल जारी (Paris Olympic 2024...

UP Hathras Stampede : कौन है नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा जिनके सत्संग में सबसे ज्यादा लोगों की मौत

Narayan Sakar Vishwa Hari alias Bhole Baba : उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सिकंदरा क्षेत्र में नारायण सरकार विश्व हरि पूर्व भोले बाबा की सत्संग में अचानक मची भगदड़ से अभी के रिपोर्ट के अनुसार 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि भोले बाबा ने यूपी...

डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा | Dr. Alok Kumar Suman Biography in Hindi, Gopalganj Lok Sabha

डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा, बिहार में गोपालगंज के लोकसभा के लिए चुने गए, आलोक कुमार सुमन लोकसभा गोपालगंज  लेटैस्ट न्यूज़,पार्टी, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन, शादी, राजनीतिक कैरियर,  बच्चे ,करियर, गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैंl, सालाना...

मोदी कैबिनेट 2024 पोर्टफोलियो सूची | Modi Cabinet 2024 list Portfolios Hindi

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी के कैबिनेट तथा उनके प्रोटोकालोन के बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेगा 2024 में 7 चरणों की मतगणना के बाद 4 जून 2024 की काउंटिंग करने के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुई वहीं बीजेपी 2024 की सबसे बड़ी पार्टी के...

बिहार लोकसभा 2024 का परिणाम चुनाव | Bihar Lok Sabha 2024 election Result Hindi

बिहार लोकसभा 2024 का परिणाम चुनाव, जानिए कब कहा चुनाव और सदन प्रकार, ताज़ा खबर, कौन है, सरकारी आम चुनाव, बिहार लोकसभा ,राजनीतिक समूह, लोकसभा की पूरी लिस्ट,बिहार लोकसभा प्रत्याशी दलीय स्थिति, लोकसभा की 40 सदस्यों की विजय प्रत्याशियों का नाम, लोकसभा सीट की सूची (Bihar...

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप अमेरिका में क्यों हो रहा है?

अमेरिकी फुटबॉल, बास्केटबॉल और बेसबॉल दुनियाभर में मशहूर हैं. ऐसे में अमेरिका क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी क्यों कर रहा है? अमेरिका में इसके क्या मायने हो सकते हैं?  अमेरिका क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी क्यों कर रहा है? साल 2021 में टी-20 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप...

झारखंड के लोकसभा सीट की लिस्ट | Jharkhand Lok Sabha Seat List Hindi

झारखंड के लोकसभा सीट की लिस्ट, जानिए कब कहा चुनाव और सदन, ताज़ा खबर, कौन है, झारखंड लोकसभा ,राजनीतिक समूह, लोकसभा की पूरी लिस्ट, राजनीतिक दल, विधान सभा के सदस्य,झारखंड के सांसदों की सूची, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, लोकसभा सीट की सूची (Jharkhand Lok Sabha Seat List...

खौलती गर्मियों के लिए कितनी तैयार है दुनिया, कौन है जिम्मेदार

साल दर्शन गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है विकास का जब करती अर्थव्यवस्था क्या इस जानलेवा तपस्वी से लाखों लोगों को जान बचाने को तैयार है ?  मियामी, मेलबर्न, ढाका, फ्रीटाउन और एथेंस में महिलाओं को चीफ हीट अफसर की जिम्मेदारी दी गई है. इन अफसरों को अपने शहरों को बढ़ती...

उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीट की लिस्ट | Uttar Pradesh Lok Sabha Seat List Hindi

उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीट की लिस्ट, जानिए कब कहा चुनाव और सदन, ताज़ा खबर, कौन है,  उत्तर प्रदेश लोकसभा ,राजनीतिक समूह, लोकसभा की पूरी लिस्ट, राजनीतिक दल, विधान सभा के सदस्य, उत्तर प्रदेश के सांसदों की सूची, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र , लोकसभा सीट की सूची  (Uttar Pradesh...

RELATED ARTICLES

No Results Found

The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.

No Results Found

The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.

No Results Found

The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.

No Results Found

The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.