खो-खो इतिहास एवं संक्षिप्त परिचय | Kho Kho History and Brief Introduction in Hindi

खो खो (kho kho) एक पारंपरिक भारतीय खेल है, जो प्राचीन भारत के सबसे पुराने लोकप्रिय खेलों में से एक है , जो भारत के लगभग सभी राज्य में खेला जाता है। खो-खो क्या है, खो खो के नियम क्या है और खो खो खेलने का तरीका क्या है, इसके बारे में जानेंगे।
खो-खो एक भारतीय मैदानी खेल है। इस खेल में मैदान के दोनो ओर दो खम्भो के अतिरिक्त किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं पड़ती। यह एक अनूठा स्वदेशी खेल है, जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्षशील जोश भरने वाला है। यह खेल पीछा करने वाले और प्रतिरक्षक, दोनों में अत्यधिक तंदुरुस्ती, कौशल, गति और ऊर्जा की माँग करता है। खो-खो किसी भी तरह की सतह पर खेला जा सकता है।
खो खो क्या है | What is Kho Kho?
खो खो एक खेल है, जिसे खुले मैदान में खेला जाता है। खो खो भारत में पुराने दिनों से ही खेला जाता है, और इसका जन्म भी भारत में ही हुआ है। ये एकमात्र ऐसा गेम है जिसे खेलने के लिए किसी भी साधन की आवश्यकता नहीं होती। मैदान के दोनों तरफ दो खंभे लगाया जाता है, और उसके बीच खिलाड़ियों को सीधे लाइन पर एक दूसरे से विपरीत मुंह करके बेठाया जाता है।
खो खो दो टीमों द्वारा खेला जाता है, जिसमें एक टीम के खिलाड़ियों में से एक दौड़ लगाता है और बाकी एक निश्चित क्रम में बैठते हैं और विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी को तेज दौड़कर उसे छूना पड़ता है।
खो खो का परिचय संक्षिप्त | Kho Kho Brief Introduction in Hindi
खो खो का जन्म भारत में हुआ था और इस खेल का उल्लेख महाभारत में भी किया गया है। पहले खो खो का इतना नियम नहीं था, लेकिन समय ले साथ साथ इसके नियम बदलते रहे है। खो खो पहले ऐसे ही खुले मैदान में बच्चे या लड़के खेला करते थे।
एक मैदान में निर्धारित स्थान पर कर दो खंभे लगाकर इस खेल को खेलना शुरू कर देते थे। और अब इसके जिला, राष्ट्रीय, और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती है। पहले यह खेल प्रतियोगिता के तोर पर पुरुष ही खेला करते थे, लेकिन अब यह खेल महिला एवं स्कूल के बच्चों के लिए भी आयोजित किया जाता है।
खो-खो गेम का इतिहास | History of Kho Kho Game
एशियाई खो-खो संघ पहली बार 1987 में भारत में तीसरे एसएएफ खेलों के समय अस्तित्व में आया था। खो-खो खेल ने 1996 में कोलकाता में आयोजित पहली एशियाई चैम्पियनशिप के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रेय प्राप्त किया। दूसरी चैंपियनशिप 2000 में आयोजित की गई थी जिसने खेल में और चमक ला दी
खो खो के मैदान की माप | Measurement of Kho Kho Ground
- खो खो के मैदान का आकार आयताकार
- खो खो के मैदान की लंबाई 27 मीटर
- खो खो के मैदान की चौड़ाई 16 मीटर
- खो खो मैदान के केन्द्रीय गली की लंबाई 24 मीटर
- खो खो मैदान के केन्द्रीय गली की चौड़ाई 30 सैंटीमीटर
- खो खो के मैदान में पारियां 2 पारियां (4 बार)
- वर्गों की संख्या = 8
- स्तम्भ या पोस्ट की ऊंचाई 1.20 मीटर
- स्तम्भ का व्यास 9 -10 सैंटीमीटर
- स्तम्भ की परिधि 28.25 – 31.4 सैंटीमीटर
खो-खो के नियम | kho kho khel ke niyam
- क्रीड़ा क्षेत्र को आकार में वर्णित अनुसार चिन्हित होना चाहिए।
- दौड़ने या चेज़र बनने का निर्णय टॉस द्वारा किया जाएगा।
- एक धावक (चेज़र) के अतिरिक्त अन्य सभी धावक वर्गों में इस प्रकार बैंठेगे कि दो साथ-साथ बैठे धावकों का मुँह एक ओर नहीं होगा। नौंवा धावक पीछा करने के लिए किसी एक स्तम्भ के पास खड़ा होगा।
- सक्रिय धावक के शरीर का कोई भी भाग केन्द्रीय गली से स्पर्श नहीं करेगा। वह स्तम्भों में अन्दर से केन्द्रीय रेखा पार नहीं कर सकता।
- ‘खो’ बैठे हुए धावक के पीछे से समीप जा कर ऊँची और स्पष्ट आवाज़ में देनी चाहिए। बैठा हुआ धावक बिना ‘खो’ प्राप्त किए नहीं उठ सकता और न ही वह अपनी टाँग या भुजा फैला कर स्पर्श प्राप्त करने की कोशिश करेगा।
- यदि कोई सक्रिय धावक उस वर्ग की केन्द्रीय गली से बाहर चला जाए जिस पर कोई धावक बैठा है या यदि वह निष्क्रिय धावक की पकड़ छोड़ देता है तो सक्रिय धावक उसे खो नहीं देगा। कोई सक्रिय धावक ‘खो’ देने के लिए वापस नहीं आ सकता।
- नियम 4, 5 तथा 6 का उल्लंघन फाऊल होता है। इस पर सक्रिय धावक उस दिशा के विपरीत जाने के लिए बाध्य किया जाएगा जिस दिशा में वह जा रहा रही थी। निर्णायक की सीटी के संकेत के साथ सक्रिय धावक सांकेतित दिशा की ओर चल देगा। यदि इस तरह रनर आऊट हो जाता है तो उसे आऊट नहीं माना जाता।
- सक्रिय धावक ‘खो’ देने के पश्चात तुरंत ‘खो’ पाने वाले धावक का स्थान ग्रहण कर लेगा। खो देना और साथ बैठे धावक के लोना एक साथ होना चाहिए।
- ठीक खो लेने के पश्चात यदि सक्रिय धावक का पहला क़दम सैंटर लेन को छूता हो तो वह फाऊल नहीं है। यदि केंद्रीय लेन को क्रॉस करे तो वह फाऊल है।
- दिशा लेने के पश्चात सक्रिय धावक पुन: क्रॉस लाइन में आक्रमण कर सकता है और इस को फाऊल नहीं माना जाता।
- सक्रिय धावक वह दिशा ग्रहण करेगा जिस ओर इसका मुँह मुड़ा हो अर्थात् जिस ओर उसने अपने कन्धे की रेखा को मोड़ा था।
- सक्रिय धावक किसी एक स्तम्भ की ओर दिशा ग्रहण करने के पश्चात स्तम्भ रेखा की उसी दिशा में जाएगा जब तक वह खो नहीं करता। सक्रिय धावक केन्द्र गली से दूसरी ओर नहीं जाएगा जब तक कि वह स्तम्भ के चारों ओर बाहर से न घूम ले।
- यदि कोई सक्रिय धावक स्तम्भ छोड़ देता है तो वह स्तम्भ छोड़ने वाले स्थान की ओर वाली केन्द्रीय लेन पर रहते हुए दूसरे स्तम्भ की दिशा में जाएगा।
- सक्रिय धावक का मुँह सदैव उसके द्वारा ग्रहण की गई दिशा की ओर रहेगा। वह अपने मुँह को नहीं मोड़ेगा। उसे केन्द्रीय लेन के समानांतर कंधे की रेखा मोड़ने की आज्ञा होगी।
- धावक इस प्रकार बैठेंगे कि धावकों के मार्ग में रुकावट न पहुँचे यदि ऐसी रुकावट से कोई रनर आऊट हो जाता है तो उसे आऊट नहीं माना जाएगा।
- दिशा ग्रहण करने वाले और मुँह मोड़ने वाले नियम आयताकार क्षेत्र में लागू न होंगे।
- पारी के दौरान सक्रिय धावक सीमा से बाहर जा सकता है परंतु सीमा से बाहर उसे दिशा लेने और मुँह मोड़ने के नियमों का पालन करना होगा।
- कोई भी रनर बैठे हुए धावक को छू नहीं सकता। यदि वह ऐसा करता है तो उसे चेतावनी दी जाती है। यदि वह फिर उस हरकत को दोहराता है तो उसे मैदान से बाहर भेज दिया जाता है। अभिप्राय यह कि आऊट दिया जाता है।
- यदि रनर के दोनों पैर सीमा से बाहर हों तो वह आऊट हो जाता है।
- यदि सक्रिय चेज़र बिना किसी नियम का उल्लंघन किए रनर को छू लेता है तो रनर आऊट माना जाएगा।
- सक्रिय धावक नियम 4 से 14 तक के किसी नियम का उल्लंघन नहीं करेंगे। इन नियमों का उल्लंघन फाऊल माना जाता है। यदि ऐसे फाऊल के कारण कोई रनर आऊट हो जाता है तो उसे आऊट नहीं माना जाएगा।
- यदि कोई सक्रिय धावक नियम 8 से 14 तक के किसी नियम का उल्लंघन करते है तो अम्पायर तुरंत ही उचित दिशा लेने और कार्य करने के लिए बाध्य
खो-खो मैच का सम्बन्धी नियम | Rules of kho-kho match
- प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या 9 होती है और 3 खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।
- प्रत्येक पारी में नौ-नौ मिनट छूने तथा दौड़ने का काम बारी-बारी से होता है। प्रत्येक मैच में 4 पारियाँ होती है। दो पारियों छूने की और 2 पारियाँ दौड़ने की होती हैं।
- रनर खेलने के क्रमानुसार स्कोर के पास अपने नाम दर्ज कराएंगे। पारी के आरम्भ में पहले तीन खिलाड़ी सीमा के अन्दर होंगे। इन तीनों के आऊट होने के पश्चात तीन और खिलाड़ी ‘खो’ देने से पहले अन्दर आ जाएंगे। जो इस अवधि में प्रवेश न कर सकेंगे उन्हें आऊट घोषित किया जाएगा। अपनी बारी के बिना प्रविष्ट होने वाला खिलाड़ी भी आऊट घोषित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारी के अंत तक जारी रहेगी। तीसरे रनर को निकालने वाला सक्रिय धावक नए प्रविष्ट होने वाले रनर का पीछा नहीं करेगा, वह ‘खो’ देगा। प्रत्येक टीम खेल के मैदान के केवल एक पक्ष से ही अपने रनर प्रविष्ट करेगी।
- धावक तथा प्रत्येक रनर समय से पहले भी अपनी पारी समाप्त कर सकते हैं। केवल धावक या रनर टीम के कप्तान के अनुरोध पर ही अम्पायर खेल रोक कर पारी समाप्ति की घोषणा करेगा। एक पारी के बाद 5 मिनट तथा दो पारियों के बीच 9 मिनट का ब्रेक होगा।
- धावक पक्ष को प्रत्येक रनर के आऊट होने पर एक अंक मिलेगा। सभी रनरों के समय से पहले आऊट हो जाने पर उनके विरुद्ध एक ‘लोना’ दे दिया जाता है। इसके पश्चात वह टीम उसी क्रम से अपने रनर भेजेगी। लोना प्राप्त करने के लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिया जाता है। पारी का समय समाप्त होने तक इसी ढंग से खेल जारी रहेगी। पारी के दौरान रनरों के क्रम में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
- नॉक आऊट पद्धति में मैच के अंत में अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम को विजयी घोषित किया जाएगा। यदि अंक बराबर हों तो एक और पारी खेली जाएगी। यदि फिर भी अंक बराबर रहें तो टाई ब्रेकर नियम का प्रयोग किया जाएगा। इस स्थिति में यह ज़रुरी नहीं कि टीमों में वहीं खिलाड़ी हों।
- लीग प्रणाली में विजेता टीम को 2 अंक प्राप्त होगें। पराजित टीम को शून्य अंक तथा बराबर रहने की दशा में प्रत्येक टीम को एक एक अंक दिया जाएगा। यदि लीग प्रणाली में लीग अंक बराबर हो तो टीम अथवा टीमें पर्चियों द्वारा पुन: मैच खेलेंगी। ऐसे मैच नॉक-आऊट प्रणाली के आधार पर खेलें जाएंगे।
- यदि किसी कारणवश मैच पूरा नहीं होता है तो यह किसी अन्य समय खेला जाएगा और पिछले अंक नहीं गिने जाएंगे। मैच शुरू से ही खेला जाएगा।
- यदि किसी एक टीम के अंक दूसरी टीम से 12 या उससे अधिक हो जाएं तो पहली टीम दूसरी टीम को धावक के रूप में पीछा करने को कह सकती है। यदि दूसरी टीम इस बार अधिक अंक प्राप्त कर ले तो भी उसका धावक बनने का अधिकार बना रहता है।
खो-खो से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर | Kho Kho FAQ
Q. खो खो के मैदान का आकार कैसा होता है ?
Ans. खो खो के मैदान का आयताकार का होता है।
Q. खो खो के मैदान की लम्बाई कितनी होती है ?
Ans. खो खो के मैदान की लम्बाई 27 मीटर की होती है।
Q. खो खो के मैदान की चौड़ाई कितनी होती है ?
Ans. खो खो के मैदान की चौड़ाई 16 मीटर की होती है।
Q. खो खो में पुल की लंबाई कितनी होती है?
Ans. खो खो में पुल की लंबाई 1.20 मीटर ki होती है, और पुल का घेरा नीचे 40 सेंटीमीटर का होता है ओर ऊपर 30 सेंटीमीटर तक रहता है।
Q. खो खो खेल में खो शब्द कौन सी भाषा से लिया गया है?
Ans. खो खो शब्द संस्कृत से लिया गया है। ये संस्कृत शब्द “स्यु (syu)” से लिया गया है, और इसका अर्थ है ‘उठो और जाओ’।
Q. खो खो का क्या अर्थ है?
Ans. खो-खो [संज्ञा पुल्लिंग] एक प्रकार का खेल जो दो टीमों द्वारा खेला जाता है,
Q. खो खो पोल की ऊंचाई कितनी होती है?
Ans. खो खो खेल में पोल की ऊंचाई क्या होती है? Answer- 1.20 मीटर के होती हैं।
Q. खो खो खेल का उद्भव कौन से देश से माना जाता है?
Ans. खो-खो मैदानी खेलों के सबसे प्राचीनतम रूपों में से एक है जिसका उद्भव प्रागैतिहासिक भारत में माना जा सकता है।
Q. खो-खो खेल की शुरुआत कब हुई थी?
Ans. खो-खो बहुत ही प्राचीन खेला है, इसकी उत्पत्ति के बारे में सटीक नहीं कहा जा सकता। कहा जाता है की इसकी शुरुआत महाराष्ट्र में हुआ। लेकिन 1957 में पहली बार ऑल इंडिया खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
नई पोस्ट जरुर पढ़े
बायोसेल स्टेम के बारे में जानकारी | Biocell Stem Review in Hindi
बायोसेल स्टेम (Biocell Stem) ऐसी कोशिकाएं होती हैं, जिनमें शरीर के किसी भी अंग को कोशिका के रूप में विकसित करने की क्षमता मिलती है। इसके साथ ही ये अन्य किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में बदल सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन कोशिकाओं को शरीर की किसी भी कोशिका की मरम्मत के...
भारत का सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला फिल्म लिस्ट | India sabase jyaada paisa kamaane vaala movie List
आज के दौर में भारतीय सिनेमा के अंतर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाले फिल्म देखने को मिलता है जिनमें हिंहिन्दी सिनेमा (बॉलीवुड), तेलुगू सिनेमा (टॉलीवुड), असमिया सिनेमा (असम), मैथिली सिनेमा (बिहार), छॉलीवुड (छत्तीसगढ़), ब्रजभाषा चलचित्रपट (उत्तर प्रदेश),...
जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, नए रेट की लिस्ट जारी | Jio New Recharge Plan Hinid
जिओ नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी , जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, प्रीपेड रिचार्ज, जियो रिचार्ज प्लान, ताजा खबर, रिलायंस जियो (Jio), न्यू जियो रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट, Jio का सबसे सस्ता प्लान,जियो और एयरटेल के नए रेट्स (Jio New Recharge Plan Hinid, Jio...
पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल, टीम, प्लेयर्स और विनर्स लिस्ट | Paris Olympic 2024 Schedule, Time Table, Players List Hindi
पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल टीम और प्लेयर्स लिस्ट, ओलंपिक 2024 टीम, मैच डेट, लिस्ट 2024, टीम, खिलाड़ी, कुल कितनी टीम, ताजा खबर, भारत की एथलेटिक्स टीम, मालिक, गेंद , करियर, प्लेयर्स, पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट, पेरिस ओलंपिक के मैचों का शेड्यूल जारी (Paris Olympic 2024...
UP Hathras Stampede : कौन है नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा जिनके सत्संग में सबसे ज्यादा लोगों की मौत
Narayan Sakar Vishwa Hari alias Bhole Baba : उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सिकंदरा क्षेत्र में नारायण सरकार विश्व हरि पूर्व भोले बाबा की सत्संग में अचानक मची भगदड़ से अभी के रिपोर्ट के अनुसार 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि भोले बाबा ने यूपी...
डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा | Dr. Alok Kumar Suman Biography in Hindi, Gopalganj Lok Sabha
डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा, बिहार में गोपालगंज के लोकसभा के लिए चुने गए, आलोक कुमार सुमन लोकसभा गोपालगंज लेटैस्ट न्यूज़,पार्टी, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन, शादी, राजनीतिक कैरियर, बच्चे ,करियर, गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैंl, सालाना...
मोदी कैबिनेट 2024 पोर्टफोलियो सूची | Modi Cabinet 2024 list Portfolios Hindi
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी के कैबिनेट तथा उनके प्रोटोकालोन के बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेगा 2024 में 7 चरणों की मतगणना के बाद 4 जून 2024 की काउंटिंग करने के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुई वहीं बीजेपी 2024 की सबसे बड़ी पार्टी के...
बिहार लोकसभा 2024 का परिणाम चुनाव | Bihar Lok Sabha 2024 election Result Hindi
बिहार लोकसभा 2024 का परिणाम चुनाव, जानिए कब कहा चुनाव और सदन प्रकार, ताज़ा खबर, कौन है, सरकारी आम चुनाव, बिहार लोकसभा ,राजनीतिक समूह, लोकसभा की पूरी लिस्ट,बिहार लोकसभा प्रत्याशी दलीय स्थिति, लोकसभा की 40 सदस्यों की विजय प्रत्याशियों का नाम, लोकसभा सीट की सूची (Bihar...
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप अमेरिका में क्यों हो रहा है?
अमेरिकी फुटबॉल, बास्केटबॉल और बेसबॉल दुनियाभर में मशहूर हैं. ऐसे में अमेरिका क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी क्यों कर रहा है? अमेरिका में इसके क्या मायने हो सकते हैं? अमेरिका क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी क्यों कर रहा है? साल 2021 में टी-20 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप...
झारखंड के लोकसभा सीट की लिस्ट | Jharkhand Lok Sabha Seat List Hindi
झारखंड के लोकसभा सीट की लिस्ट, जानिए कब कहा चुनाव और सदन, ताज़ा खबर, कौन है, झारखंड लोकसभा ,राजनीतिक समूह, लोकसभा की पूरी लिस्ट, राजनीतिक दल, विधान सभा के सदस्य,झारखंड के सांसदों की सूची, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, लोकसभा सीट की सूची (Jharkhand Lok Sabha Seat List...
RELATED ARTICLES

जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, नए रेट की लिस्ट जारी | Jio New Recharge Plan Hinid
जिओ नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी , जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, प्रीपेड रिचार्ज, जियो रिचार्ज प्लान, ताजा खबर, रिलायंस जियो (Jio), न्यू जियो रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट, Jio का सबसे सस्ता प्लान,जियो और एयरटेल के नए रेट्स (Jio New Recharge Plan Hinid, Jio...

OpenAI SORA- अब वीडियो बनाना हुआ आसान | openai sora kya hai text se ai video kaise banaye
OpenAI SORA- क्या है और SORA कैसे काम करता है, OpenAI SORA- अब वीडियो बनाना हुआ आसान ,फायदे ,ताजा खबर, एलन मस्क, फ्री वीडियो कोन्टक्टे, openai sora कैसे काम करता है, लॉन्च कब होगा, फीचर्स, मालिक कौन है, वेबसाइट, विवाद, सोरा, OpenAI SORA- अब वीडियो बनाना (openai sora...

xAI क्या है और xAI कैसे काम करता है | xAI Open Ai Hindi
xAI क्या है और xAI कैसे काम करता है, xAI क्या के बारे में संक्षिप्त जानकारी ,फायदे ,ताजा खबर, एलन मस्क, फ्री ब्लोगिन कोन्टक्टे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI, हिंदी, मालिक कौन है, वेबसाइट, फ्री कोडिंग, लांच सॉफ्टवेयर, विवाद, इंसानी नौकरियां खत्म, सीधा जवाब देता है...

Threads App क्या है और काम कैसे करता है, पैसे कैसे कमाएं? | Threads App in Hindi, Benefits, paise kaise kamaen
Threads App क्या है और काम कैसे करता है ,पैसे कैसे कमाएं के बारे में संक्षिप्त जानकारी ,फायदे ,ताजा खबर, थ्रेड्स, इंस्टाग्राम यूजर , जुकरबर्ग, मेटा के पॉपुलर ऐप इंस्टाग्राम , मालिक कौन है, अकाउंट क्रिएट, लांच सॉफ्टवेयर, ट्विटर जैसे ही, विवाद, Meta के सीईओ मार्क...